ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
भिलाईनगर/ नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए निगम के कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने आयुक्त की अनुशंसा के उपरांत आदेश जारी कर दिया है! 29 कर्मचारियों के कार्यरत विभाग में फेरबदल करते हुए नए विभाग में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें आरएस राजपूत सहायक अभियंता को जोन 02 से जोन 05, केके गुप्ता सहायक अभियंता को जोन 05 से जोन 02 में, कृष्ण कुमार सुपैत पम्प सहायक को स्टेशनरी से जोन 02 राजस्व विभाग, वामन राव डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को सचिवालय से योजना शाखा, चंद्र कुमार चंद्राकर राजस्व उप निरीक्षक को स्थापना शाखा से जोन 01 राजस्व विभाग, सागर दूबे स्वच्छता पर्यवेक्षक को जोन 02 से डाटा सेंटर विभाग, जमीर अहमद सहायक राजस्व निरीक्षक को गरीबी उपशमन एवं पेंशन शाखा से जोन 05, प्रहलाद लहरे सहायक राजस्व निरीक्षक को प्रधानंमत्री आवास योजना जोन 03 से सचिवालय, मन्नूलाल जांगड़े पम्प सहायक को जोन 01 से जोन 04, विजय कुमार यादव पम्प सहायक को जोन 03 से 77 एमएलडी नेहरू नगर, कोमल बघेल भृत्य को शिक्षा विभाग से जोन 04, रिखीराम चंदेल चैकीदार को जोन 03 से 77 एमएलडी नेहरू नगर, डी. देवदानम हेल्पर/क्लीनर को जोन 05 से लेखा शाखा, श्रीमती मनटोरा बाई फिल्ड वर्कर को गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण से योजना शाखा, मेहत्तर सोनी प्रोसेस सर्वर को असंगठित कर्मकार विभाग से योजना शाखा, श्रीमती सावित्री रजक सफाई कामगार को भवन संधारण जोन 01 से जोन 04, श्रीमती फिरंतीन बाई सफाई कामगार को काउन्टर शाखा से जनसंपर्क विभाग, ई.व्योहान सफाई कामगार को जोन 04 से जोन 05, श्रीमती पद्मा/अपन्ना सफाई कामगार को जोन 01 से जोन 03, टूमन लाल सफाई कामगार को सचिवालय से राजस्व विभाग, भागीरथी वर्मा सहायक ग्रेड 03 को सचिवालय से प्रधानमंत्री आवास योजना जोन 03, शकुन पवार भृत्य को सचिवालय से सम्पदा विभाग, धनसिंह सोनवानी सफाई कामगार को सचिवालय से डाटा सेंटर विभाग, तोष कुमारी सफाई कामगार को सचिवालय से भविष्य निधि शाखा, रामकुमार माडल सफाई कामगार को सचिवालय से रिकार्ड रूम, सामेल राजू सफाई कामगार को सचिवालय से काउन्टर शाखा, इतवारी राम प्रोसेस सर्वर/भृत्य को अधीक्षण अभियंता कक्ष से सामान्य प्रशासन विभाग, श्रीमती पुष्पांजलि भृत्य को काउन्टर शाखा से योजना शाखा, राजदीप वैष्णव पम्प अटेण्डेंट को सचिवालय से योजना शाखा में स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है।