ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंह देव के नेतृत्व में आए याराना ग्रुप, बैकुंठपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कोरिया जिले के पर्यटन स्थलों पर आधारित वर्ष 2021 के टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल को संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंह देव ने बताया कि इस कैलेंडर में झुमका बोटिंग क्लब, अमृतधारा जलप्रपात, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, रामदहा जलप्रपात, गौरघाट जलप्रपात सहित कोरिया जिले के प्रमुख प्राकृतिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों के आकर्षक चित्र व जानकारियां शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन पर प्रतिनिधिमंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव तथा आशीष डबरे, राजीव गुप्ता, महेश साहू और आकाश शर्मा उपस्थित थे।