इतवारी पैसेंजर रद्द रही, टिटिलागढ़ व टाटा पैसेंजर आज रद्द रहेगी Featured

चक्रधरपुर और ओडिशा के कुछ सेक्शन में सबवे निर्माण व मरम्मत कार्य के चलते रूट प्रभावित राउरकेला-झारसुगड़ा सेक्शन में गुरुवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लिया जाएगा ब्लाक
बिलासपुर. चक्रधरपुर और ओडिशा के कुछ सेक्शन में चल रहे सबवे निर्माण व मरम्मत के काम की वजह से बुधवार को इतवारी-टाटानगर पैसेंजर को रद्द कर दिया। इस वजह से यह ट्रेन गुरुवार को टाटानगर से रद्द रहेगी। इसके अलावा गुरुवार को बिलासपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर को भी रद्द कर दिया गया है। बुधवार को कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलकर बिलासपुर पहुंची। देश भर में अलग-अलग रेलवे जोन में चल रहे निर्माण कार्यों व मरम्मत, मेंटेनेंस की वजह से बहुत सी ट्रेनें रद्द हैं।
कुछ रद्द की जाएंगी। कुछ ट्रेनों को आधे रास्ते से वापस किया जाएगा तो कुछ को घंटों-घंटों अलग-अलग स्टेशनों में रोककर रखा जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला-झारसुगड़ा सेक्शन में गुरुवार को सुबह 08 बजे से 14.30 बजे तक ब्लाक लेकर सीमित ऊंचाई सब वे के पूर्व ढलित कांक्रीट बाक्स की लांचिंग की जाएगी। बुधवार को पुरी से रवाना हुई 18477 पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस कटक-अंगुल-झारसुगड़ा होकर बिलासपुर पहुंची।
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
12222 हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल में 30 मिनट। 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल में 45 मिनट नियंत्रित की जाएगी। वहीं 13 जून को 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर व 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी।
रद्द होने वाली गाड़ियां
इतवारी से चलने वाली 58112 इतवारी-टाटानगर पैसेंजर बुधवार को रद्द रही। टाटानगर से चलने वाली 58111 टाटानगर- इतवारी पैसेंजर गुरुवार को रद्द रहेगी।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक