गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटकता मिला शव

सिटी कोतवाली क्षेत्र के रविदास नगर का मामला, गमछे से छत पर लगी छड़ से लटका हुआ था शव
एक साल पहले ही हुई थी शादी, परिजनों का आरोप गला दबाकर फंदे से लटकाया शव
कवर्धा. सिटी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक गर्भवती महिला का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। ससुराल वाले जहां इसे आत्महत्या बता रहे हैं, वहीं महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल वालों की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
परिजनों का आरोप गला दबाकर लटकाया शव, दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के रविदास नगर निवासी सहदेव लांझी की शादी करीब एक साल पहले पिपरिया के ग्राम सोढा निवासी मधु से हुई थी। सहदेव का कहना है कि वह जब गुरुवार सुबह सोकर उठा तो देखा कि मधु बिस्तर पर नहीं है। इस पर उसने आसपास देखा, तो वह नहीं मिली। इसके बाद उसने घर की छत पर जाकर देखा तो मधु फंदे से लटकी हुई थी। उसका शव छत की छड़ से गमछे से लटका हुआ था।
मधु का शव लटका देख उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं मधु के घर वालों का आरोप है कि पति सहदेव कई बार उससे मारपीट करता था। पैसों की मांग भी करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि पहले मधु का गला दबाया गया और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। मधु सात माह की गर्भवती थी।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक