श्रम मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया ने आज यहां सिविल लाईन स्थित आडिटोरियम में विभागीय काम-काज की समीक्षा की.. Featured

श्रम मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया ने आज यहां सिविल लाईन स्थित आडिटोरियम में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। डाॅ. डहरिया ने कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों के कल्याण के लिए बना है। शासन के योजनाओं का क्रियान्वयन सहीं तरीके से और समय-सीमा में होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकांे को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न कारखानों में काम करने वाले श्रमिकांे की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। डाॅ. डहरिया ने श्रमिकों के बच्चों के कल्याण के लिए प्रदान की जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में श्रम विभाग के सचिव श्री सुबोध सिंह, उप श्रमायुक्त श्री एस.एल. जांगड़े, श्रीमती सरिता मिश्रा सहित प्रदेश भर के श्रमपदाधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक