ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
धमतरी। सर्वोपरी माने उसके लिए सेवा करने के तरीके बदल सकते पर सेवा का भाव नही ऐसी ही बानगी हमे देखने को मिलती है पुलिस विभाग में पदस्थ श्री शत्रुघ्न पांडे के रूप में जो पुलिस विभाग मे रहते हुए हमारी और हमारे देश की सेवा पिछले चालीस वर्षो तो करते आ रहे है साथ समय बीतने के साथ-साथ इनका प्रकृति प्रेम भी प्रगाढ होता जा रहा है जिसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली जब शिक्षक दिवस के अवसर पर बरगद के 40 पौधे जो 12 से 15 फीट ऊंचे पौधे है उन्हें लगाने हेतु दिया पुलिस लाइन रायपुर में लगाने हेतु दिया गया गौरतलब है कि अभी तक शत्रुघ्न जी ने लगभग एक लाख तीस हजार पांच सौ चौतीस वृक्ष लगा चुके हैं, साथ ही साथ इनके द्वारा प्यासों की प्यास बुझाने कई प्याऊ घर भी स्थापित किया गया है। वहीं जब अपना सगा खुद का नही होता ऐसे जमाने ऐसे सत्रह लावारिस बच्चों की परवरिश का जिम्मा लेकर इन्हें सही हाथो मे सुपुर्द किया। ऐसे ही लोगो की वजह से शायद आज भी इंसानियत, व मानवता जिंदा है।