ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
अपर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, साक्षरता दिवस एवं साक्षरता सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां होगी संचालित
मुंगेली। साक्षर बनके जिनगी ल गढ़ ''गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ÓÓ की परिकल्पना को साकार करने के लिए एवं आम जनता का ध्यान साक्षरता आंदोलन की ओर केंद्रित करने हेतु प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस संबंध में अपर कलेक्टर राजेश नशीने ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं योजना बनाकर करें। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं साक्षरता सप्ताह 8 सितम्बर से 14 सितम्बर 2019 तक विकासखण्डों, ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में विविध गतिविधियां संचालित की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को पहला दिन साक्षरता रैली एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। शासकीय/अशासकीय स्कूलों एवं कॉलेजों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाएंगे। साक्षरता सप्ताह का दूसरा दिन 9 सितम्बर को साक्षर महिला साक्षर भारत के अंतर्गत साक्षरता संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन होगा। तीसरा दिन 10 सितम्बर को साक्षरता एवं शैक्षणिक संस्थाओं में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन साक्षरता पर केंद्रित क्वीज प्रतियोगिता, भाषण, वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला, मेंहदी, रंगोली का आयोजन होगा। साक्षरता सप्ताह का चैथा दिन साक्षरता पर पंचायती राज प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साक्षरता पर केंद्रित विचार गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पांचवें दिन नवसाक्षरों, डिजिटल शिक्षार्थियों के प्रतियोगिता, चित्र देखो और लिखो कार्यक्रम का आयोजन होगा। सप्ताह के छठवें दिन महिला साक्षरता पर केंद्रित जागृति शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता स्थानीय स्तर पर किए जाएंगे। समस्त ग्राम पंचायत एवं नगर के वार्डो में साक्षरता संवाद का आयोजन होगा।
बैठक में बताया गया कि साक्षरता सप्ताह का सातवां दिन जिला स्तरीय अक्षर सम्मान समारोह, ग्राम पंचायत में अक्षर सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसमें जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किए जाएंगे। बैठक में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेंद्र कश्यप, जिला साक्षरता के परियोजना अधिकारी डॉ. आईपी यादव, परियोजना अधिकारी श्री अजय नाथ, सहायक परियोजना अधिकारी श्री व्हीपी सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेंद्र पात्रे, चिप्स के नोडल अधिकारी सोनम तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
००००००००००००००००००००००