चंदली गौठान में 300 पशुओं का हो रहा देखभाल Featured

मुंगेली।  शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना का क्रियान्वयन मुंगेली जिले में किया जा रहा है। पशुओं को गौठान में रखने से फसल चराई एवं क्षति होने से मुक्ति मिली है। ग्राम पंचायत सरपंच तिरिथ राम ने बताया कि लगभग 5 एकड़ में गौठान का निर्माण कराया गया है। मवेशियों के पानी पीने के लिए 10 कोटना का निर्माण कराया गया है। जैविक खाद निर्माण हेतु प्लेटफार्म बनाया गया है।  ग्राम चंदली के चरवाहा ने बताया कि लगभग 300 पशुओं का देखभाल हो रहा है। सबेरे 9 बजे तक पशुओं को गौठान में रखा जाता है। तत्पश्चात दोपहर तक पशुओं को मैदान चारागाह में चराते है। गौठान के पास चारागाह के लिए पोल तार से फेंसिंग का कार्य किया गया है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक