ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
खेल रत्न एवं सेवा रत्न भी प्रदान किया गये
राजनांदगांव। पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कलाणी नगर के सिंधू भवन में 170 विद्यार्थीयों एवं शिक्षक सम्मान समारोह का साक्षी बना, इस यादगार अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में बच्चों एवं पालकों का उत्साह एवं चहरे पर गर्व का भाव देखते ही बनता था। पूज्य पंचायत हेमू कालाणी नगर के अध्यक्ष अर्जुन दास पंजवानी ने बताया कि विगत 13 वर्षों से 05 सितम्बर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्लि राधाकृष्णन के शिक्षक दिवस पर समस्त गुरूओं का सम्मान करते हुये हम समाज के 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेघावी बच्चों को अभिनंदन करते हैं इस बात कक्षा 1 से पांचवी तक स्व. श्यामलाल लुल्ला की स्मृति में विनोद लुल्ला द्वारा तथा कक्षा 6 से 8 तक स्व. सेवाराम आहूजा की स्मृति में मुकेश आहूजा द्वारा, कक्षा 9 से 12 तक स्व. नंदलाल जानकी देवी तलरेजा की स्मृति में गिरधारी तलरेजा तथा स्नाकोत्तर के छात्र-छात्राओं को स्व. मोहन भोजवानी की स्मृति में गौरव भोजवानी द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। पूज्य पंचायत के कार्यक्रम संयोजक समिती के सदस्य अशोक तेजवानी एवं जयपाल आहूजा ने बताया कि इस वर्ष 168 बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया तथा बीई करने वाले गुंजन तलरेजा, हर्ष पंजवानी, रिया वाधवानी, मिल्ली जय सिंघानी को पुरूस्कृत किया गया। समाज के सीए बनने वाले छात्रों में सुशील कुमार सुखीजा, कार्तिक मोटलानी, मिल्ली जयसिंघानी, को पुरूस्कृत किया गया। सीए इंटरेंस करने वाले लव लोहानी एवं नीट में करने वाली ज्योति पंजवानी को सम्मानित किया गया। एग्रीकल्चर में पीएटी करने पर दिक्षा भावनानी एवं एमबीए में अंजली जुमनानी तथा सोनल भीमनानी का भी सम्मान किया गया।
पूज्य पंचायत के सांस्कृतिक सचिव राजा माखिजा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती मां की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर हुयी। तत्पश्चात् आचार्य कमलेश शर्मा ने मंत्रोचार कर कार्यक्रम की शरूवात की महासचिव अर्जुन गंगवानी ने समाज की कार्यकरचा को संक्षिप्त में प्रस्तुत किया तत्पश्चात मुख्य अतिथी के आसंदी से दुर्ग के प्रसिद्व सीए श्री चंदलेखवानी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये पढ़ाई एवं सफलता के उच्चत मुकाम को प्राप्त करने हेतु आवश्यक टिप्स दिये। उन्होंने बच्चों से अपने अनुभव साझा करते हुये कहा कि कक्षा आठवी से ही अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसकी पूर्ति के लिये प्रयास शुरू कर देना चाहिये और इस दिशा में पालकों को बच्चों की पसंद का ध्यान रखना चाहिये उन्होंने कहा कि महानगरों में बच्चे अपने दिन का आधे से ज्यादा समय ट्रैफिक एवं आवागमन में निकाल देते हैं। परंतु फिर भी उनके अंक बहुत अच्छे आते हैं इसका विश्लेषण करने पर उन्होंने पाया कि महानगर के बच्चे उस दिन की पढ़ाई का रिनुवल उसी दिन कर लेते हैं जिसके कारण उनकी पढ़ाई कंठस्थ रहती है इस बात का उन्होंने अपने जीवन में उपयोग किया। श्री लेखवानी ने कहा कि बच्चों को अपना मित्र बनायें। सफलता कि लिये ईश्वर के प्रति आस्था एवं विश्वास होने से आत्म विश्वास में वृद्वि होती है जो लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होती है। श्री लेखवानी ने बच्चों को लक्ष्य साधने के लिये एकाग्रता मनोयोग एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लीलाराम भोजवानी ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुये पूज्य पंचायत हेमू कल्याणी नगर की प्रशंसा की। अभिनंदन समारोह में खेल रत्न के रूप में जिमनास्टिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु मंदीप सिंह और बेस्ट गोल कीपर के रूप में सबरजीत सिंह और कराटे में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ज्योति रतनानी तथा शतरंज में अमर ललवानी का सम्मान किया गया। निःस्वार्थ सेवा भावना के लिये सत्या शर्मा देवल वल्यानी एवं प्रकाश वाधवानी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमर लालवानी एवं आभार वर्मा वरिष्ठ सलाहकार आवतराम तेजवानी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप में दुर्ग सिंधु सेवा संगम के जिलाध्यक्ष बसंत मोटलानी विशेष तौर पर उपस्थित थे। वरिष्ठ सलाहकार घनश्याम गंगवानी, बक्शाराम अंदानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंशाराम मोटलानी, कोषाध्यक्ष विजय गंगवानी, नंदलाल पंजवानी, उपाध्यक्ष चेतन लालवानी, गोविंदसिंह वाधवानी, चंद्रभान मोटलानी, कमल चिचेरिया, प्रो. आशानंद माखिजा, अरूण डुलानी, चंद्रपाल कटियारा, अशोक तेजवानी, रूपलाल राजवानी, ब्रम्हानंद बजाज, लोकचंद लहरवानी, गोवर्धन ललवानी, दौलतराम चंदानी, हरीश मोटलानी, पहलाज चेतवानी, चंदनरूचंदानी, मनोहर पंजवानी, आसर जुमनानी, अशोक जमटानी, विजय गिडवानी, राजकुमार डुलानी, सहिंत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।