थल सेना में जिले के 82 युवा चयनित Featured

कलेक्टर ने चयनित युवाओं का किया सम्मान
जांजगीर-चांपा। बिलासपुर में आयोजित थल सेना भर्ती रैली में जिले के 82 युवाओं का चयन हुआ है। चयनित युवाओं के सम्मान के लिए जिला प्रशासन द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज में सम्मान समारोह का आयेाजन किया गया। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक एवं तीर्थराज अग्रवाल ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। समारोह में प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया।
कलेक्टर ने कहा कि देश सेवा के लिए थलसेना की चुनौतियों को स्वीकार करने वाले जिले के इन युवाओं पर हमे गर्व है। देश की सीमाओं में भी जिले के युवा अपनी वीरता का प्रदर्शन करेंगे। इन युवाओं की वीरता से हमारे देश को गर्व होगा। युवाओं के परिवार और गांव व नगर के लोगों को भी गर्व महसूस होगा। जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने भी युवाओं का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। जिला रोजगार एवं प्रशिक्षण अधिकारी सुश्री चारू चित्रा साय ने बताया कि सेना भर्ती रैली मे शामिल होने वाले जिले के युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती है। व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से विकासखंड स्तर पर शारीरिक परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। इससे पहले भी आयोजित भर्ती रैलियों में युवाओं का चयन हुआ है। सम्मान समारोह के दौरान आकांक्षा परियोजना के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक