ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
-नरवा फेस 2 में अब एरिया ट्रीटमेंट के साथ ड्रेनेज ट्रीटमेंट भी, ड्रेनेज ट्रीटमेंट पर होगा पूरा जोर, प्रस्ताव तैयार
-जलसंसाधन विभाग कर रहा नहरों का सर्वे, जिन नहरों में टेल एंड तक पानी नहीं जा रहा, उनका होगा जीर्णोद्धार
-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
दुर्ग। जलसंरक्षण की बेहद महत्वपूर्ण ईकाई तालाब और कुँओं के भी जलसंरक्षण हेतु काम होगा। तालाबों के इनलेट ठीक होंगे ताकि इनमें अधिक जलभराव हो सके। शहरों में पुराने कुँए जीर्णशीर्ण होते जा रहे हैं। उनके संरक्षण पर कार्य किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि तालाबों का इनलेट काफी विस्तृत होता था जिससे साल भर तालाबों में पर्याप्त जलभराव होता है। इनके इनलेट को ठीक करने के दिशा में काम करें। साथ ही शहर के सभी पुराने कुँओं का चिन्हांकन कर जीर्णोद्धार की जरूरत वाले कुँओं को ठीक कराएं। आज बैठक में कलेक्टर ने नरवा फेस 2 के अंतर्गत चिन्हांकित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि इस फेस में एरिया ट्रीटमेंट के साथ ही ड्रेनेज ट्रीटमेंट भी होगा और इसके लिए उपयोगी संरचनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज ट्रीटमेंट के लिए जो स्ट्रक्चर निर्देशित किये गये हैं। उनके प्रस्ताव स्वीकृत होते ही इन पर काम आरंभ कर दें। कलेक्टर ने जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को कहा कि अभी सर्वे कर उन नहरों में जीर्णोद्धार कार्य का चिन्हांकन कर लें जहां अच्छी जलभराव की स्थिति के बावजूद टेल एंड तक पानी नहीं पहुँच रहा। बारिश समाप्त होते ही इन पर कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ढौर में प्रदूषण, पर्यावरण मंडल करेगा जांच- बैठक में ग्राम ढौर (जामुल) में प्रदूषण का विषय भी आया। ढौर के बिल्कुल बगल से ही एसीसी का प्लांट है। कलेक्टर ने इसके लिए पर्यावरण मंडल के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार की कोताही पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करें।
आयुष के अस्पतालों का करें औचक निरीक्षण- कलेक्टर ने सभी निगम आयुक्तों एवं एसडीएम को आयुष अस्पतालों के औचक निरीक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से अस्पतालों की मानिटरिंग करें और यहाँ उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में भी होगा एक्सपोर्ट कान्क्लेव- जिले में एक्सपोर्ट कान्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों एवं इसकी विशेषताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों तक इस कान्क्लेव की जानकारी दें तथा कान्क्लेव में भागीदारी करने पहुँचे लोगों के लिए सत्र अधिकाधिक उपयोगी हों, इस दिशा में कार्य कर लें।
निर्माण कार्यों की करें मानिटरिंग, गड्ढों की मरम्मत होती रहे- कलेक्टर ने जिले में चल रहे प्रमुख निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की तथा इन्हें समयसीमा पर गुणवत्तापूर्वक ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने पैचेस पर भी ध्यान देने एवं इस संबंध में लगातार मानिटरिंग के निर्देश दिये।