ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
सर्वाधिक संग्रहण वाले 5 वन मंडलों में पूर्व भानुप्रतापपुर, बलरामपुर, सुकमा, बीजापुर तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर शामिल.
रायपुर. राज्य में चालू वर्ष के दौरान सर्वाधिक 91 हजार 320 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल में हुआ है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021 में 522 करोड़ रूपए से अधिक की राशि के 13 लाख 5 हजार 710 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। राज्य में वर्तमान में तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा निर्धारित है।
राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष राज्य में सर्वाधिक तेन्दूपत्ता संग्रहण करने वाले 5 वन मंडलों में पूर्व भानुप्रतापपुर, बलरामपुर, सुकमा, बीजापुर तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर शामिल हैं। इनमें पूर्व भानुप्रतापपुर वन मंडल के अंतर्गत 36 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि के 91 हजार 320 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है। इसके पश्चात् बलरामपुर वन मंडल के अंतर्गत 36 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि के 90 हजार 526 मानक बोरा तथा सुकमा वन मंडल के अंतर्गत 30 करोड़ 37 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 914 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया गया है। इसी तरह बीजापुर वन मंडल के अंतर्गत 30 करोड़ 16 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 395 मानक बोरा और पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल के अंतर्गत 30 करोड़ 5 लाख रूपए की राशि के 75 हजार 120 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हुआ है।