ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी विभाग में कार्यरत् महिला कार्मिकों हेतु कार्मिक विभाग के द्वारा “नई चेतना” कार्यशाला दिनांक 21.09.2021 को ब्लास्ट फर्नेस 8 की बिल्डिंग के सभागार में विभागाध्यक्ष तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबन्धक (ब्लास्ट फर्नेस) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का प्रमुख उदेश्य महिला कार्मिकों को उनके अधिकार, सामाजिक उत्तरदायित्व, यौन उत्पीड़न, सुरक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता जागरुकता के साथ-साथ ठेका श्रमिकों को वेतन एवं अन्य कार्यस्थल पर लागू नियमों व सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। इस कार्यशाला में 30 से अधिक महिला कार्मिकों ने भाग लिया ।
कार्यशाला के प्रारम्भ में तापस दासगुप्ता के द्वारा सभी महिला कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए यह विश्वास दिलाया गया कि वे अपने कार्यस्थल में निडर होकर कार्य करें उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर वे बेझिझक उनसे या ब्लास्ट फर्नेस विभाग के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी या कार्मिक विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होनें सभी महिला कार्मिकों को उनकी दोहरी भूमिका एवं सुरक्षा के नियमों का पूर्णतः पालन करते हुए उत्पादन में भागीदारी निभाने के लिए सराहना की।
कार्यशाला के दौरान औद्योगिक सम्बन्ध विभाग के श्रम निरीक्षक प्रकाश तिवारी के द्वारा ठेका श्रमिकों को मिलने वाले दैनिक वेतन एवं अन्य भत्तों, बोनस, सीपीएफ कटौती आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
चिकित्सा विभाग, प्रबंधक, श्रीमती शुभश्री प्रशान्त द्वारा सभी महिला कार्मिकों को उनकी दोहरी भूमिका के दौरान अपने एवं परिवार का स्वास्थ्य एवं खानपान का किस तरह ध्यान रखे, इस पर विशेष जानकारी दी गई।
सुश्री अनुराधा साहा, प्रबन्धक (कार्मिक) ब्लास्ट फर्नेस व एसजीपी विभाग के द्वारा सभी महिला श्रमिकों को उनके सामाजिक उत्तरदायित्व के विषय में विस्तार से बताया गया इसके अतिरिक्त भिलाई इस्पात संयंत्र में गठित महिला यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति की कार्य प्रणाली एवं उनके कार्यकारिणी सदस्यों का ब्यौरा दिया।
इस अवसर पर भारत सरकार के द्वारा आयोजित ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव‘‘ के विषय पर भी प्रकाश डाला। यह कार्यशाला बीजू जाॅर्ज, वरिष्ठ प्रबन्धक (कार्मिक) ब्लास्ट फर्नेस एवं एसजीपी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें कार्मिक विभाग के एच डी पटेल, श्रीमती ममता, श्रीमती हसीना बेगम एवं मदन मोहन श्रीवास्तव, अति. श्रम कल्याण अधिकारी के साथ-साथ ब्लास्ट फर्नेस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।