ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग द्वारा दिनांक 22 से 26 सितंबर तक पांच दिवसीय टोली नायक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बी. एस. पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 8 भिलाई में आयोजित किया जा रहा है l इस शिविर में विभिन्न स्कूलों के 103 स्काउट गाइड के बच्चे भाग ले रहे हैं l
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर, और अध्यक्षता जिला संघ अध्यक्ष अशोक देशमुख द्वारा किया गया l
उपस्थित अतिथियों का स्वागत स्कार्फ वागल पहनाकर किया गया, और उनके सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक देशमुख ने टोली के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य को कैसे प्राप्त करें, अपने विद्यालय में स्काउट दल का संचालन कैसे करें इस पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा l टोली विधि से काम करने से काम सफल हो जाता है l टोली लीडरशिप का प्रशिक्षण इस शिविर के माध्यम से दिया जाएगा l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर ने उपस्थित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि लीडर जितना अच्छा होगा सफलता उतनी अधिक होगी l किसी भी काम को करने के लिए लीडर की आवश्यकता होती है, उसकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है l इसकी जानकारी विस्तार से टोली नायक प्रशिक्षण शिविर में दिया जाएगा l
शिविर संचालक श्रीमती देविका रानी वर्मा ने शिविर आयोजन के उद्देश्यों के विषय में जानकारी दी इस अवसर पर शिविर संयोजक हेतराम ध्रुव एवं श्रीमती सरस्वती गिरिया के साथ प्रशिक्षक के रूप में होरी लाल चतुर्वेदी देवेंद्र देवांगन अवधेश विश्वकर्मा श्रीमती कीर्ति लता देशमुख श्रीमती माया पेठकर प्रशिक्षक के रूप में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं शिविर में दुर्ग भिलाई जिला संघ के रोवर रेंजर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं l