ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने इंदिरा नगर, हथखोज के वार्ड क्रमांक 1 में आंगनबाड़ी भवन, नवनिर्मित मंच और मुक्ति धाम में निर्मित प्रतिक्षालय का लोकार्पण किया। यहां उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोन की तीसरी लहर का जो अंदेशा है, उसे हम नजरअंदाज नही कर सकते इसलिए वर्तमान में भी हमे कोरोना के गाईडलाईन का पालन करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नगरवासियों से टीकाकरण करवाने की अपील की। आगे उन्होंने कहा कि निगम द्वारा जो भी समस्यायें उनके समक्ष रखी जाती है, उन समस्याओं का निराकरण करना, हमेशा उनकी प्राथमिकता रहती है। उन्होंन बाजार चौक में निर्मित आंगनबाड़ी भवन के पीछे खाली जगह पर सीमेंटीकरण कराने की घोषणा की ताकि बाजार को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके। इसके साथ-साथ उन्होंने इंदिरा नगर में स्थित जर्जर गांधी भवन का अवलोकन करा कर उसका जीर्णोंद्धार करने की बात भी कही।
उन्होंने भिलाई-3 में आज एंबुलेस सेवा का भी शुभारंभ किया। जिससे कि स्वास्थ्य सेवाओं में गति आ सके।