Google Analytics —— Meta Pixel

भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि सांस्कृतिक भवन सुरडुंग में मनाया गया Featured

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि सांस्कृतिक भवन सुरडुंग में मनाया गया । इसमें मुख्य रूप से यशवंत ठाकुर सदस्य आरटीआई छत्तीसगढ़, ईश्वर सिंह ठाकुर जिला मंत्री, दीपक गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य, टी पी सिंह प्रदेश सदस्य प्रकोष्ठ, हेमंत देवांगन प्रदेश सदस्य सहकारिता प्रकोष्ठ के आतिथ्य में पंडित दीनदयाल के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया । यशवंत ठाकुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर बोलते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन के साक्षात परी मूर्ति रहे उनका जन्म 25 सितंबर 1916 में मथुरा में हुआ और पढ़ाई करते हुए संघ में जुड़ गए स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते रहे । पढ़ाई पूर्ण होते ही वह संघ के प्रचारक के रूप में आगरा में रहे और उसके बाद गुरु जी के निर्देशानुसार 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के महासचिव बनाकर इस कार्य में लगा दिया तत्पश्चात जनसंघ में कार्य करते हुए 1970 में आपातकाल के दौरान जेल में भी रहे । वह ट्रेन में सफर करते हुए उसे अज्ञात लोगों द्वारा मारकर मुगलसराय स्टेशन में फेंक दिया गया । जिनका पता आज तक नहीं चला । वह आर्थिक चिंतक के रूप में भी जाने जाते थे । पंचजन्य के संपादक रहते हुए संघ के कार्य में लगे रहे । उसके पश्चात 1980 में भारतीय जनसंघ भारतीय जनता पार्टी के रूप में परिवर्तित हो गया और आज भारतीय जनता पार्टी के सरकार भारत में पंडित दीनदयाल के ही चिंतन पर कार्य कर रहे हैं । अंत्योदय चिंतन और एकात्म मानववाद पर कार्य करते हुए पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी को जाना जा रहा है । तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा पंडित दीनदयाल बचपन से ही मेधावी छात्र के रूप में पढ़ाई करते हुए संघ के स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रहे थे तत्पश्चात उन्होंने प्रचारक के रूप में अपना कार्य प्रारंभ किया कानपुर में भारतीय जनसंघ की स्थापना दिसंबर माह में किया गया जिसमें उपाध्याय को महासचिव बनाया गया । इस प्रकार उनका जीवन आर्थिक चिंतन पत्रकारिता एकात्म मानववाद के रूप में जानने लगा भारत सरकार एकात्म मानववाद पर ही अपना कार्य कर रही है । इस बैठक में मुख्य रूप से यशवंत ठाकुर, ईश्वर ठाकुर, दीपक गुप्ता, टीपी सिंह, हेमंत देवांगन, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री अश्वनी यादव, महिला मोर्चा के अध्यक्ष रुपेश्वरी वर्मा, तुलाराम टंडन राजेश यादव ,ध्रुव देवांगन, अनुराग वर्मा, राकेश वर्मा, उमेंद्र वर्मा, विशेश्वर वर्मा आनंद डेहरिया आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे । ततपश्यात वृक्षारोपण किया गया ।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक