Google Analytics —— Meta Pixel

दूरसंचार विभाग में हिंदी क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन Featured

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के दूरसंचार विभाग में उपमहाप्रबंधक (दूरसंचार) एच आर सिरमौर, के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ प्रबंधक (दूरसंचार) डी के वर्मा, की अध्यक्षता में विभाग में हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विभागीय कार्मिकों के लिए “हिंदी क्विज प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एच आर सिरमौर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि हिंदी की दिशा में विभाग के कार्मिकों को अभी बहुत से कार्य करने बाकी है और इस दिशा में सभी को मिल-जुल कर और एकजुटता के साथ कार्य करना है। उन्होंने विभाग के सभी कार्मिकों से संयंत्र और नराकास स्तर पर होने वाली सभी हिंदी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की भी अपील की।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डी के वर्मा ने अपने संबोधन में विभाग के सभी कार्मिकों को ज्यादा से ज्यादा कार्य हिंदी में सम्पन्न करने और हिंदी को अपने दैनिक काम-काज की भाषा बनाने का आव्हान किया।

समारोह के आरम्भ में संदीप यादव, (हिंदी अधिकारी, दूरसंचार) द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा बताई गयी। उन्होंने विभाग के सभी कार्मिकों से यह अनुरोध किया कि विभाग से जारी होने वाले कागजात जैसे कि आदेश, अपील, पत्र ,सूचनाएँ इत्यादि में कम से कम कागजात का विषय, जिसे कागजात भेजा जा रहा है उसका विवरण एवं कागजात जारीकर्ता के विवरण और हस्ताक्षर हिंदी में हो, जिससे की उक्त पत्र की गणना हिंदी में हो और विभाग के हिंदी कार्यप्रतिशत में वृद्धि हो।

इसके पश्चात सभागर में उपस्थित सभी विभाग के कार्मिकों लिए संदीप यादव द्वारा “हिंदी क्विज प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। “हिंदी क्विज प्रतियोगिता” के विजेताओं में शामिल हैं प्रथम-सुश्री सुरेखा बोरकर, द्वितीय-श्रीमति सुनंदा कश्यप, तृतीय-गिरधारी लाल पाण्डेय, सांत्वना पुरस्कार- शिव कुमार देवांगन एवं एच एस कैम्बो।

इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (दूरसंचार), प्रकाश का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख लाल शर्मा द्वारा सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि, अध्यक्ष महोदय एवं सभी अधिकारी और कर्मचारीगण का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन मुख लाल शर्मा द्वारा किया गया।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक