Google Analytics —— Meta Pixel

निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन राशि दिव्यांगों के लिए बेहद उपयोगी है: तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी मनीषा साहू Featured

रायपुर। तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर तीन मेडल प्राप्त कर चुकी मनीषा साहू के दोनों हाथों में कुछ अंगुलियां ठीक है तथा कुछ अंगुली अविकसित है। उन्होंने अपने जज्बे से खेल में अपना नाम कमाया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने गत दिवस उन्हें निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन राशि पचास हजार रूपए का चेक प्रदान किया।
मनीषा साहू ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का मिलना खुशी का क्षण होता है। यह राज्य सरकार की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इससे दिव्यांग जनों का मनोबल बढ़ता है। मनीषा ने बताया कि उन्होंने जून 2020 में शादी की थी। उनके पति देवेंद्र कुमार पाल एनआईटी में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वे घरेलू आवश्यकताओं सहित अन्य जरूरतें को पूरी करने के लिए करेंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा निशक्तजन इसका लाभ ले सके। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि निश्क्तजन दंपत्तियों को दी जाती है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक