ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग। नगर पालिक निगम भिलाई-03 चरौदा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई-03 में दिनांक 30-09-2021 दिन गुरुवार को दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में भिलाई-03 चरौदा क्षेत्र के अनेक दिव्यांग जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गौरतलब है कि निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर के निर्देशानुसार शिविर हेतु संपूर्ण व्यवस्था निगम द्वारा की गयी थी। समाज कल्याण विभाग एवं जिला चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शिविर में पहुंचे लोगों का पंजीयन/परीक्षण करने की कार्यवाही की गई । इस दौरान कुल 83 दिव्यांग जनों द्वारा अलग-अलग प्रकार की दिव्यांगता के प्रमाण पत्र निर्माण नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किये गये। अस्थि बाधित के 31 आवेदन, मूक बधिर-01, नेत्र बाधा के-04, आवेदन प्राप्त हुये। अपात्र आवेदकों की संख्या 12 जिला चिकित्सालय को स्थानांतरित किये गये आवेदनों की संख्या-35 रही।
नगर पालिक निगम भिलाई-03 चरौदा समाज कल्याण शाखा से नरसिंग सपहा एवं कृष्णा यादव के द्वारा दिव्यांग जनो का शिविर में समुचित मार्गदर्शन किया गया । भिलाई-03 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त चिकित्सा विभाग सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ पाण्डेय द्वारा शिविर में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। उक्त जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।