ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजधानी रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय ने आमंत्रण दिया। उन्होंने इस मौके पर मुख्य सचिव श्री राम सुभाग सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्य सचिव सिंह ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आमंत्रित किए जाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
संसदीय सचिव राय ने हिमाचल के मुख्य सचिव सिंह से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और उसके उद्देश्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को देश-दुनिया में पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव सिंह से हिमाचल के सांस्कृतिक दलों को भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भेजने का आग्रह किया।