10.30 से 5.30 बजे तक इन स्थानों पर बंटेगा नवीनीकृत राशनकार्ड Featured

वार्डो में स्थित शा0उचित मूल्य की दुकानवार राशनकार्ड का हो रहा वितरण  
दुर्ग. कलेक्टर खाद्य विभाग दुर्ग के आदेशानुसार दिनांक 20 सितंबर और 21 सितंबर को कुल 18 वार्डो का नवीनीकृत राशनकार्ड वार्डो में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की सूची और नंबर के साथ नगर पालिक निगम दुर्ग में प्रेषित किया गया है। जिसके आधार पर आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा चार नोडल अधिकारी और अन्य सहायक कर्मचारियों की ड्यूटी नवीनीकृत राशनकार्ड वितरण के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कुछ शासकीय दुकाने बंद हो गई है जिसके कारण एक-दो वार्ड के कार्ड को वहाॅ पास के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में मर्ज किये जाने की जानकारी दी गई है।
आयुक्त श्री बर्मन ने बताया खाद्य विभाग से प्राप्त नवीनीकृत राशनकार्ड को निम्नानुसार स्थानों पर 20 और 21 सितंबर तक वितरण किया जावेगा। इसमें पचरीपारा और अस्पताल वार्ड का नवनीकृत राशनकार्ड को कार्यालय यंत्री शिवनाथ मंडल जल संसाधन विभाग दुर्ग, चण्डीमंदिर वार्ड 33 का राशनकार्ड नरेरा प्राथ0 कन्या प्राथ0शाला शनिचरी बाजार दुर्ग, बाबा रामदेव मंदिर वार्ड 35 का राशनकार्ड मोहन लाल बाकलीवाल स्कूल शनीचरी बाजार में वितरण किया जा रहा है। इसी प्रकार आजाद वार्ड 37 एवं गंजपारा वार्ड 36 का, एवं आपापुरा वार्ड 31 और मीलपारा वार्ड 38 का राशनकार्ड रुंगटा कालेज जी0ई0 रोड दुर्ग में वितरण किया जा रहा है। कचहरी वार्ड 39 का राशनकार्ड जे0आर0डी0शा0 बहु0 उ0मा0शाला में, सुराना कालेज 40 और कसारीडीह वार्ड 43 का राशनकार्ड सुराना कालेज में, केलाबाड़ी वार्ड 41 का राशनकार्ड त्रिलोचन बाल मंदिर केलाबाड़ी दुर्ग में, कसारीडीह वार्ड 42-43 का राशनकार्ड शा0प्रा0शा0 कसारीडीह दुर्ग में, गुरुघासीदास वार्ड 44 का के दोनों दुकानों का राशनकार्ड भीमराव अंबेडकर भवन दुर्ग में, सिविल लाईन वार्ड 48 का राशनकार्ड नवीन प्रा0शा0न्यू पुलिस लाईन दुर्ग में, और रायपुर नाका वार्ड 47 का राशनकार्ड गुरुनानक प्राथ0शाला रायपुर नाका दुर्ग मंे शासकीय उचित मूल्य दुकानवार वितरण किया जा रहा है। आयुक्त श्री बर्मन ने उपरोक्त वार्डो के हितग्राहियों से अनुरोध कर कहा कि वे प्रातः 10.30 से 5.30 बजे तक अपने उचित मूल्य की दुकान अनुसार निर्धारित स्थानों में जाकर अपना नवीनीकृत राशनकार्ड प्राप्त कर नगर निगम को सहयोग प्रदान करें।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक