ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक होटल (Hotel) में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. इस घटना से आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई है. पुलिस (Police) ने होटल के मालिक सहित 3 युवक और 4 युवतियों को पकड़ा है. फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. कहा जा रहा है कि काफी समय से इलाके में चल रहे देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिल रही थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल के कमरे में दबिश देकर लोगों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है. कमरे से पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें (Offensive Things) भी मिली हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
होटल के कमरे का था चौंकाने वाला नजारा
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना पुराना बस स्टैंड स्थित एक लॉज में देह व्यापार चल रहा है. पुलिस ने छापामार कार्रवाई करने लॉज के कमरों में दबिश दी, तो चौंकाने वाले नजारा सामने आया. पुलिस ने लॉज से 3 युवक और 4 युवतियों को संदिग्ध अवस्था में दबोचा. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पहले भी इस इलाके में हुई थी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि पूछताछ करने पर लॉज संचालक ने पुलिस को उचित जवाब नहीं दिया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है. मालिक सहित 3 युवक और 4 युवतियों पर पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां राजनांदगांव की ही हैं, तो वहीं कुछ युवक जिले से ही हैं और कुछ दूसरे जिलों से भी हैं. बता दें कि दो महीने पहले भी इसी इलाके से पुलिस ने संदिग्ध हालत में 12 जोड़ों को पकड़ा था.