11 हजार वोटों से जीतीं कांग्रेस की देवती कर्मा, पढ़ें- बाकि 8 प्रत्याशियों को मिले कितने वोट Featured

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) की दंतेवाड़ा (Dantewada) सीट पर एक बार फिर से कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी देवती कर्मा (Devati Karma) प्रतिनिधित्व करेंगी.  इससे पहले देवती कर्मा 2013 से 2018 तक दंतेवाड़ा की विधायक रह चुकी हैं. उपचुनाव (By-Election) में दंतेवाड़ा की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है. कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को इस चुनाव में 11192 वोटों से बड़ी जीत मिली है. देवती कर्मा पहले राउंड से ही आगे रहीं. पहले राउंड में 17सौ वोटों से शुरू हुआ बढ़त का सिलसिला अंतिम राउंड तक बरकरार रहा.

दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada By-Election) में ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को कुल 50028 वोट मिले. देवती कर्मा को बीजेपी (BJP) प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी से टक्टर मिली. ओजस्वी मंडावी को कुल 38836 वोट मिले. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा उपचुनाव में 7 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे. तीसरे नंबर पर सीपीआई के भीमसेन मंडावी रहे. भीमसेन को 7664 वोट मिले. चौथे नंबर पर नोटा रहा. नोटा को 5779 वोट मिले.

जोगी कांग्रेस और बसपा का बुरा हाल
दंतेवाड़ा उपचुनाव में अजीत जोगी की पार्टी के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (जोगी कांग्रेस) के प्रत्याशी सुजीत कर्मा को जनता ने बुरी तरह नाकार दिया. सुजीत कर्मा को 1393 वोट मिले. इनके अलावा बसपा के हेमंत पोयाम को 1252 वोट, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजय नाग को 3457 वोट, आम आदमी पार्टी के बल्लूराम भावानी को 1533 वोट, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के योगेश मरकाम को 2119 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी सुदरुराम कुंजाम को 2545 वोट मिले.

 

9 महीने पहले मिली थी हार
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में दंतेवाड़ा सीट पर कांग्रेस को बीजेपी प्रत्याशी भीमा मंडावी से हार का सामना करना पड़ा था. बस्तर संभाग की ये इकलौती ऐसी सीट थी, जहां कांग्रेस को हार का समाना करना पड़ा था. हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा और बीजेपी के भीमा मंडावी के बीच वोटों का अंतर 3 हजार से भी कम था. इसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचार से लौट रहे विधायक भीमा मंडावी की 9 अप्रैल को नक्सलियों ने हत्या कर दी. इसके बाद से ये सीट खाली थी. इस पर उपचुनाव में बीजेपी ने भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी और कांग्रेस ने देवती कर्मा को प्रत्याशी बनाया.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक