भाजपा / 78 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, एक दर्जन पर चेहरा बदलने की मांग को लेकर समर्थकों का प्रदर्शन

  • मंत्री रमशीला समर्थकों का गुस्सा फूटा, पाटन समेत दर्जनभर सीटों पर विरोध-प्रदर्शन शुरू
  • मंत्री समर्थकों का रायपुर कार्यालय में हंगामा, सरोज पांडेय के खिलाफ नारेबाजी
  • समर्थकों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है

रायपुर. भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार को प्रदेश की 78 सीटों पर टिकट का ऐलान कर दिया। इसी के साथ करीब एक दर्जन सीटों पर प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। रविवार को दुर्ग-ग्रामीण एवं पाटन से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे एवं एकात्म परिसर में जमकर नारेबाजी की। अंबिकापुर से लेकर केशकाल तक कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

 
पाटन और महासमुंद के कार्यकर्ताओं ने रायपुर पहुंच कर महामंत्री संगठन पवन साय का घेराव भी किया। इसे देखते हुए पुलिस ने भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। दुर्ग ग्रामीण से मंत्री रमशीला साहू का टिकट काटने पर समर्थकों ने सांसद सरोज पाण्डेय को जिम्मेदार बताते हुए जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि टिकट बांटने में सरोज पाण्डेय की भूमिका अहम थी। अगर जागेश्वर साहू की टिकट नहीं काटी गई तो सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

 

बस्तर से सरगुजा संभाग तक की सीटों के प्रत्याशियों का इसलिए विरोध

  • पाटन : भाजपा ने मोतीलाल साहू को टिकट दिया। विजय बघेल के सर्मथकों ने पैराशूट कैंिडडेट कहकर िवरोध किया। पूर्व संसदीय सचिव बघेल को टिकट देने की मांग हो रही है।
  • अंबिकापुर : अनुराग सिंहदेव अंबिकापुर सीट से दो बार हार चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस सीट से एक अन्य दावेदार अखिलेश सोनी के समर्थकों ने बैठक की है।
  • भटगांव : घोषित प्रत्याशी रजनी रविशंकर त्रिपाठी के खिलाफ एक धड़े ने विरोध शुरू कर दिया। रजनी उपचुनाव में 34 हजार वोटों से जीतीं थी। 2013 में 7 हजार वोटों से हार गईं थीं।
  • खल्लारी : मोनिका साहू को टिकट मिला, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान के घर बैठक हुई है। बैठक में प्रीतम दीवान, नरेश चंद्राकर, भेखलाल साहू व थानसिंह दीवान के मौजूद रहने की सूचना है।
  • केशकाल : प्रत्याशी हरिशंकर नेताम का विरोध। केशकाल, बड़े राजपुर, फरसगांव व बड़े डोंगर के मंडल अध्यक्ष समेत समस्त पदाधिकारियों ने प्रत्याशी बदलने की मांग की है।
  • दंतेवाड़ा : पार्टी ने भीमा मंडावी को यहां से उतारा है। एक अन्य दावेदार रहे जिला पंचायत सदस्य चैतराम अटामी ने विरोध में निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
  • रायगढ़ : विधायक रोशनलाल को दोबारा मौका मिला है। नाराज पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के समर्थक नगर निगम के 6 पार्षदों ने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष को भेजा।
  • बिंद्रानवागढ़ : डमरू धर पुजारी को टिकट। नाराज गोवर्धन मांझी ने कहा ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार चुना गया है, जो पिछले पांच सालों से सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल है।
  • दुर्ग ग्रामीण : मंत्री रमशीला साहू की जगह पुराने कांग्रेसी रहे जागेश्वर साहू को टिकट देने से समर्थकों में नाराजगी। सरोज पाण्डेय के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।
  • रायपुर उत्तर : राजधानी की रायपुर उत्तर सीट का पेंच फंस गया है। यहां चार नामों के पैनल होने के कारण विधायक श्रीचंद सुंदरानी और समर्थक अब दबाव बना रहे हैं। वहीं सिंधी समाज के बड़े नेताओं ने रविवार रात बैठक की।
  • महासमुंद : यहां अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं। निर्दलीय विधायक विमल चोपड़ा को भाजपा से टिकट देने की तैयारियों के खिलाफ पूनम चंद्राकर के समर्थक विरोध में उतरे।

संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय स्तर पर सब कुछ विचार कर निर्णय लिया है जो सभी को स्वीकार्य होना चाहिए। इनपर अब बहुत ज्यादा कोई विचार नहीं होगा। -धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक