ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
जैजैपुर विधायक की सर्वदलीय पदयात्रा कल से
जांजगीर-चांपा। जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा की अगवाई में 24 सूत्रीय समस्या एवं मांगों को लेकर सर्वदलीय सत्याग्रह पदयात्रा की जाएगी, जिसमें दस हजार लोगों का हस्ताक्षर लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
मीडिया प्रतिनिधि रमेश साहू ने बताया कि मांगों में वर्ष 2001 में घोषित भोथिया उपतहसील जो शासन की अनदेखी से 18 वर्ष बाद भी विधिवत संचालित नहीं हो रहा है। पूर्वकालिक तहसीलदार की पदस्थापना कर नियमित संचालन कर पूर्ण तहसील का दर्जा देना शामिल है। इसके अलावा भोथिया, बम्हनीडीह एवं ठठारी में शासकीय महाविद्यालय नहीं होने के कारण बारहवीं पास छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते है। यहां शासकीय महाविद्यालय की स्थापना करने, क्षेत्र में बढ़ते अपराध व अवैध गांजा एवं शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने भोथिया में पुलिस चौकी की स्थापना करने, आस्था के केंद्र मां मनका दाई मंदिर तक आवागमन के लिए मुख्य मार्ग से मां मनका दाई होकर झालरौंदा, आमापाली एवं गोरखापाली तक 8 किलोमीटर लंबी सड़़क निर्माण कराने, नगर पंचायत जैजैपुर में एसडीओ कार्यालय एवं ट्रेजरी कोषालय कार्यालय खोलने, लगभग 60 वर्ष पूर्व निर्मित भोथिया एवं झालरौंदा व्यपवर्तन योजना का जीणोद्धार एवं नवनिर्माण कराने, पूर्व से स्वीकृत दर्राभाठा-कचंदा एवं जैजैपुर-मालखरौदा, अकलसरा-भोथिया, खम्हरिया-छीतापडरिया, जैजैपुर-गलगलाडीह, बोड़सरा- करमनडीह, मलनी-खजुरानी में सड़क का निर्माण शीघ्र कराने, अपूर्ण नहर झालरौंदा, मलनी, मुरलीडीह, कलमीडीह एवं हरदी माइनर का अतिशीघ्र निर्माण कराकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने सहित अन्य मांग शामिल है।पदयात्रा 13 अक्टूबर को गांधी प्रतिमा भोथिया से प्रस्थान कर रात में विश्राम दतौद में होगी। 14 अक्टूबर को दतौद से प्रस्थान कर दोपहर भोजन बम्हनीडीह में तथा रात्रि विश्राम सोंठी आश्रम होगा। 15 अक्टूबर को दोपहर भोजन केराझरिया चांपा में होगा। इसके बाद प्रस्थान कर कलेक्टर कार्यालय जांजगीर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
----------------