डीजीएम साकेत रंजन ने किया पदभार ग्रहण, आईआरटीएस 2011 बैच के हैं अधिकारी Featured

चाम्पा।जोनल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य कुलवन्त सिंह सलूजा ने बताया कि द.पू. मध्य.रेलवे के बिलासपुर के महाप्रबंधक कार्यालय मे साकेत रंजन ने उपमहाप्रबंधक (सामान्य) के पद का कार्यभार   ग्रहण किया. वहीं रवीश कुमार सिंह की पदस्थापना बिलासपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) के पद पर ही गई है.
 
भारतीय रेलवे ट्रैफिक सेवा (IRTS) के 2011 बैच के अधिकारी साकेत रंजन पूर्व में बिलासपुर मंडल में मंडल परिचालन प्रबंधक (सीआईसी) के पद पर भी कार्य कर चुके है. उन्होंने भारतीय रेल परिवहन प्रबंधक संस्थान, लखनऊ से यातायात योजना और कार्यक्रम प्रबंधन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है.सलूजा ने साकेत रंजन को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर जोन यात्रियों की सुविघा एवम विकास में सदा आगे रहेगा।
Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक