गाड़ी पलटने से 2 की मौत 13 घायल Featured

कांकेर। कांकेर में एक दुखद सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है वहीं 13 लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए ग्रामीण बालोद जिला टीटारी गांव के रहने वालें हैं और दुधावा बांध पिकनिक मनाने आए थे. पिकनिक मनाकर जब सभी पिकअप वाहन में सवार हो कर वापस अपने गांव वापस जा रहे थे.

उसी दौरान बांध के चढ़ाव में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है वहीं 13 ग्रामीण घायल हो गए हैं. जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है. गाड़ी में 20 से ज्यादा ग्रामीणों के सवार होने की बात सामने आ रही है.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक