ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मुकेश बेलचंदन के नेतृत्व में कलेक्टर परिसर में दिया धरना
दुर्ग। देश मे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले मजदूरों को हर हाथ काम देने का वादा करने वाली योजना मनरेगा के अंतर्गत दुर्ग जिले में पिछले छ: माह से भुगतान नही हुआ है, जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। दरअसल निकुम और खुरसूल ग्राम के धरने पर बैठे सभी मजदूर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधान सभा क्षेत्र दुर्ग से आते है। दीवाली का त्यौहार सिर पर है, ऐसे में मजदूर उदास है उनका कहना है कि हमारा भुगतान नही मिला तो हम परेशान हो जाएंगे । मजदूरों ने बताया कि कई बार उन्होंने प्रशासन को भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की लेकिन नतीजा सिफ र रहा। पंचायत जाने पर वहां के अधिकारी बैंक भेजते है और बैंक वाले कहते है कि आधार नंबर में समस्या है, जिसके वजह से पैसा ट्रांसफ र नही हो पा रहा है, वही जनपद व जिला पंचायत के अधिकारी ने हर बार आश्वासन दिया बैंक, पंचायत और जिला प्रशासन की लापरवाही का खमियाजा भुगतने ग्रामीण मजबूर है। वही नजदीक में त्योहार होने व भुगतान नही हो पाने के कारण अब उनके घर दीवाली फिकी दिखाई पड़ रही है।