रंग ला रहा चांपावासियों का आंदोलन Featured

बिर्रा फाटक पर आवाजाही के लिए बनने लगा रास्ता
चांपा संघर्ष समिति और चेंबर्स के बैनर तले हुआ चरणबद्ध आंदोलन
चांपा। चांपा संघर्ष समिति और चेंबर्स के बैनर तले रेलवे के खिलाफ शहरवासियों का आंदोलन अब रंग लाने लगा है। बिर्रा फाटक पर तीन पहिया वाहन और पैदल आवाजाही प्रारंभ करने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले हफ्ता दस दिन में लोगों की गंभीर समस्या दूर हो जाएगी।
आपकों बता दें कि जब से चांपा में ओवरब्रिज का निर्माण प्रारंभ हुआ है, तब से शहरवासी खून के आंसू रो रहे हैं। उपर से बिर्रा फाटक को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके चलते महज 50 मीटर दूरी के लिए तीन से चार किमी लंबा सफर तय करना पड़ रहा था। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी कार्यालय से अग्रसेन चौक तक की सड़क अत्यंत ही जर्जर है, लेकिन यह क्षेत्र रेलवे के अधीन है। इसके चलते समस्या बरकरार है। ऐसे में चांपा संघर्ष समिति और चेंबर्स के बैनर तले शहर के लोगों ने चरणबद्ध तरीके से रेलवे के खिलाफ अभियान छेड़ा। यहां तक रेल रोको जैसे उग्र आंदोलन भी किया गया, तब रेलवे के अफसर नींद से जागे। उन्होंने 30 अक्टूबर तक बिर्रा फाटक को खोलने का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में बिर्रा फाटक में तीन पहिया व पैदल आवाजाही के लिए रास्ता बनाने का काम प्रारंभ हो गया है। चांपा संघर्ष समिति के अजय बंसल ने कहा कि यह शहर की गंभीर समस्या थी। चांपा संघर्ष समिति व चेंबर्स ने मिलकर इस आंदोलन की रचना की थी, जो जनआंदोलन का रूप धर लिया। इस उपलब्धि के लिए मीडिया व चांपा की जनता का योगदान है। कांग्रेस नेता नागेन्द्र गुप्ता का कहना है कि चांपा संघर्ष समिति व चेंबर्स के बैनर तले लगातार आंदोलन किया गया। यहां तक रेल रोको आंदोलन भी हुआ, तब रेलवे की नींद खुली। बिर्रा फाटक खुलने से सभी को राहत मिलेगी। इसके लिए चांपा की जनता बधाई के पात्र है।
-----------

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक