ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
प्रबंधन और प्रशासन के रवैये की दी जानकारी
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ (एचएमएस) यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं श्रम मन्त्री शिव कुमार डहरिया से मिलकर उन्हें दीपावली की बधाई दी। साथ ही केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड नरियरा से 35 मजदूरों एवं मजदूर नेताओ को नौकरी से निकालने एवं अन्य श्रमिक हित के मुद्दे पर बात की गई।
मंत्रियों को बताया गया कि मजदूरों को केएसके प्रबंधन द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्हें ड्यूटी में मोबाइल फोन लाने के लिए मना किया जा रहा है। कोई भी आंदोलन या हड़ताल में शामिल नही होने का शपथ पत्र लिखवाया जा रहा है और मजदूर हित की लड़ाई लड़ने वाले यूनियन के खिलाफ मजदूरों को दबाव बनाकर मनमानीपर्वूक कुछ भी लिखवाया जा रहा है। इन सब मुद्दों पर मंत्रियों ने त्वरित कार्रवाई करने संबंधित अधिकारियो को दिशा निर्देश दिया। संघ के प्रतिनिधि मंडल को उचित आश्वाशन दिया है कि मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उनसे मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस योगेश साहू, एचएमएस यूनियन के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद साहू, महामंत्री शेरसिंह राय, उप महामंत्री बलराम गोस्वामी, मूलचन्द नोरगे, मनोज साहू, रमाकांत राठौर थे।
----------