बीजापुर: इंद्रावती में नाव पलटने से 3 लोग बहे; एक को बचाया, 2 लापता Featured

बीजापुर. इंद्रावती नदी के सतवा घाट में शनिवार को एक नाव पलटने से एक बच्चे सहित तीन लोग बह गए। इस दौरान एक महिला ने बच्चे को बचा लिया और दो महिला बहकर लापता हो गई हैं। जानकारी के मुतािबक बेलनार व पोनोडवाया के 8 ग्रामीण एक छोटी सी नाव में बैठकर साप्तािहक बाजार आ रहे थे। इसी दौरान सतवा घाट के पास नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटने से उसमें सवार सभी लोग नदी में बहने लगे। नदी में बह रहे ग्रामीण किसी तरह अपनी व बच्चे की जान बचा ली। लेकिन दो महिला टिंगरी वेक्को, गल्ले कोरसा पानी के तेज बहाव में बह गईं। नायब तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने बताया कि उनकी तलाशी के लिए गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इंद्रातवी नदी में डूब रहे बच्चे को महिला ने बचाया।
गोताखोरों को देर शाम तक नहीं मिली सफलता
शनिवार दोपहर से शुरु हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन देर शाम तक चलता रहा लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है। तहसीलदार जुगल किशाेर ने बताया कि जिस स्थान पर महिलाएं डूबी हैं वहां 20 फीट गहरा है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द महिलाओं को ढूंढ लिया जाए।
पिछले साल भी तीन की मौत हुई थी
इधर भैरमगढ़ ब्लाक के नेलसनार थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी पार सैकड़ों गांव के लोग बसे हैं। यहां के लोगों को ब्लाक मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक आने के लिए इंद्रावती नदी को पार करना पड़ता है। पिछले साल भी नदी पार करने के दौरान डोंगी पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। मौत का यह सिलसिला साल दर साल चलता आ रहा है।
हम लोग डोंगी में सवार होकर तुमनार बाजार के लिए निकले थे डोंगी में मेरे बच्चे के साथ -साथ एक अन्य बच्चा भी था। हम बीच नदी में पहुंचे ही थे कि डोंगी अचानक अनियंत्रित होने लगी। जैसे ही डोंगी अनियंत्रित हुई तो डोंगी में बेठे लोग घबरा गए और फिर डोंगी पलट गई। डोंगी के पलटते ही पहले मैंने अपने बच्चे को पानी से ऊपर उठाया फिर देखा कि एक और बच्ची जिसका नाम सविता है डूब रही है तो उसे भी बचाया दोनों बच्चों को किनारे तक लेकर जब दोबारा बीच नदी में पहुंचा तब तक सविता की मां गल्ले कोरसा बह चुकी थी। एक और महिला भी बह गई थी। बच्चे को डूबता देख मुझे लगा कि पहले इसे बचाना चाहिए ऐसे में मैंने अपने बच्चे के साथ -साथ इस बच्चे को भी बचाया।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक