ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
ब्लॉक अध्यक्ष केवल चंद्रवंशी व आकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में लोग हुए शामिल
कवर्धा। कवर्धा विधानसभा के कोको, बानो, आछी, बैजलपुर गांवों के 46 युवा व बुजुर्गों ने जोगी कांग्रेस में विश्वास जताते हुए शनिवार को पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी लोगों ने जनता कॉग्रेस छग जे की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए संघर्ष करने की बात कही।
कार्यकम में मुख्य रुप से जनता कॉग्रेस जे के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह,युवा जनता कॉग्रेस जे के कवर्धा ग्रामीण जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु, ब्लॉक अध्यक्ष केवल चंद्रवंशी, छात्र विंग जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, शहर अध्यक्ष छात्र विंग रंजीत वर्मा, ब्लॉक जिला उपाध्यक्ष इशाक खान, ब्लॉक अध्यक्ष पांडातराई मोनू बैस, ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा चेतन वर्मा, शिव गायकवाड,़ प्रशांत खांडे, परमान्द साहू, ओम प्रकाश यादव, मुकेश चंद्राकर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।