कलेक्टर के जनचौपाल में 134 आवेदन प्राप्त Featured

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल कार्यक्रम में आज दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाडि़यों ने कलेक्टर जेपी पाठक से मुलाकात की। कलेक्टर ने खिलाडि़यों से प्रशिक्षण के बारे जानकारी ली एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को जर्सी की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि संभाग स्तरीय प्रशिक्षण के लिए जिले के 15 खिलाडि़यों का चयन हुआ है। आगामी 10 व 11 नवंबर को बालोद जिले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले के दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा लेगे। आज जन चौपाल में कलेक्टर श्री पाठक से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 134 लोगो ने मुलाकात की। उन्होंने प्राप्त पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधितों को निर्देशित किया है। दर्रीपारा नैला की मंदाकनी सूर्यवंशी, अवरीद की जागबली और डोंगा कोहरौद की रमला बाई ने समाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन दिलाने का आग्रह किया। वहीं कोसमपाली के लहरी राम ने झालरौंदा से कोसमपाली तक सड़क निर्माण कराने का आग्रह किया। अवरीद के गोवर्धन कश्यप ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण के लिए आवेदन दिया। ग्राम तलवा जैजैपुर के चौतराम ने आधारकार्ड में जन्म तिथि सुधरवाने के लिए  आवेदन दिया।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक