रविशकंर प्रसाद ने कहा- राफेल पर पाकिस्तान और राहुल के स्वर एक जैसे, यूपीए सरकार के निकम्मेपन से नहीं आ सका था विमा Featured

  • भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर से नक्सलवाद पर भी केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला
  • आरोप- माओवादियों के सरंक्षक सोनिया गांधी की सलाहकार समिति में बैठते थे, इसलिए 10 साल कार्रवाई नहीं 

रायपुर.  केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नक्सलवाद अौर राफेल जैसे मुद्दों पर उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके कारण ही दोनों मामले ठंडे बस्ते में रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राफेल पर पाकिस्तान और राहुल गांधी के स्वर एक जैसे हैं। दोनों ही नहीं चाहते कि भारत को राफेल मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी की सलाहकार समिति में माओवादियों के संरक्षक बैठते थे। इसलिए मनमोहन सिंह की सरकार ने नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। 

 

'गांधी परिवार को जब तक दक्षिणा नहीं मिलती कोई काम नहीं होता'

भाजपा प्रदेश मुख्यालय एकात्म परिसर में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत की वायु सेना में नए हवाई जहाज की कमी है। पुराने जहाज बेकार हो रहे हैं और उनमें खराबी के चलते पायलटों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि वायुसेना को नए विमान मिले, इसके लिए सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कोशिश की गई थी। 

 

इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई। केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि 10 साल तक विमानों की खरीद को लेकर कांग्रेस घपले में ही रही। फिर 2012 में तय किया कि राफेल की कीमत सबसे कम है। इसके लिए 

दासोद को उन्होंने ही सबसे बेहतर कंपनी मांना। फिर विमानों का सौदा रोक दिया। 10 साल के यूपीए सरकार के निकम्मेपन के कारण राफेल नहीं आ सका।
 

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि विमानों के इस सौदे से सत्ता में बैठे गांधी परिवार को कुछ मिल नहीं रहा था। गांधी परिवार में जब तक दक्षिणा नहीं मिलती काम नहीं होता है। कंपनी नहीं तैयार हुई तो मामला अौर सौदा दोनों टाल दिए गए। हमारी सरकार आई तो वायुसेना का आग्रह था हमे राफेल चाहिए। इससे हमारा बेड़ा मजबूत होगा। 

 

उन्होंने कहा कि वायुसेना के इस आग्रह को देखते हुए हमने राफेल खरीदने की दिशा में कदम बढ़ाया। विमान खरीदने की दो प्रक्रिया होती है,  कंपनी से टेंडर होते या हमारे प्रधानमंत्री दूसरे देश के राष्ट्रपति या अपने समकक्ष से बात करें। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच बात हुई और 36 विमान खरीदना तय हुआ।

 

उन्होंने बताया कि एक बेडे़ में 18 विमान होते हैं। ऐसे में यह विचार किया गया कि इससे वायुसेना के दो बेड़े तैयार हो जाएंगे। बाकी के विमान हम इसी टेक्नोलॉजी पर अपने देश में निर्माण करेंगे। यूपीए के दाम से 9 फीसदी कम दाम में विमान की खरीद तय की गई। 

 

दासोद कंपनी के सीईअो के इंटरव्यू का दिया हवाला

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राफेल मामले में लग रहे अाराेपों पर दासोद कंपनी के सीईअो एरिक के एक इंटरव्यू का हवाला दिया। द इकोनॉमिक टाइम्स में  छपे इस इंटरव्यू के हवाले से केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि सीईओ एरिक ने स्वयं माना है कि उनके अंबानी से रिश्ते वर्ष 2012 में ही बन गए थे। 

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की सुरक्षा से खिलवाड़ मत करिए। राहुल गांधी झूठ बोलते हैं। जो विमान भारत में बनाया जाएगा उसके लिए 30 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। उसको बनाने का ठेका देश की 100 कंपनियों के पास होगा। अनिल अंबानी को तो सिर्फ 850 करोड़ रुपए ही दिए जा रहे हैं। दासोद कंपनी ने स्वयं कहा है कि नागपुर में हवाई अड्‌डे के पास अंबानी की जमीन इसलिए वहां पार्ट्स बनेंगे। 

 

अर्बन माओवादियाें से रहे हैं कांग्रेस के संबंध

प्रदेश में नक्सलवाद को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह... ये बोलने का अधिकारा किसी को नहीं है। कानून मंत्री ने कहा कि अर्बन माओस्ट के संबंध कांग्रेस से रहे हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 सालों में उनकी सरकार में माओवादियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि उनकी संरक्षक सोनिया गांधी की सलाहकार समिति में बैठते हैं। 

 

उन्होंने कहा कि बंदूक की गोली से सत्ता के नजीतों की बात करने वाले माआोवादियों के लिए आम आदमी का स्थान कहां है? उन्हें लोगों की चिंता नहीं है। मानव अधिकारों की बात करने वाले माओवादियों के समर्थकों से कानून मंत्री ने पूछा कि नक्सलियों के मरने पर वे मानव अधिकारों की बात करते हैं।

 

उनका मानव अधिकार तब कहां चला जाता है जब बहादूर जवानों की शहादत होती है। उनके बीबी और बच्चों पर मुसीबत आती है। दिल्ली से रायपुर व दंतेवाड़ा तक शोर करने वाले नक्लियों के हिमायती तब क्यों खामोश हो जाते हैं? बस्तर में कॉल सेंटर खुले हैं। 4000 टावर माओवादी इलाकों में लग गए हैं और 4000 और लगने वाले हैं। 

 

कांग्रेस ने कहा- डरपोक हैं रविशंकर, जहां जवान तैनात, वहां जाने से डर रहे

कांग्रेस का आरोप है कि नंदराम पर नक्सली हमले के बाद केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बस्तर जाने से मना कर दिया। कांग्रेस ने इसे आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के नेता डरपोक हैं जहां हमारे जवान नक्सलवाद खत्म करने लाल आतंक लड़ाई लड़ रहे हैं, शहीद हो रहे हैं वहां जाने से डर रहे हैं।  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते नक्सलवाद के लिये रमन सरकार ही जिम्मेदार हैं।

राज्य निर्माण के वक्त दक्षिण बस्तर के सीमावर्ती क्षेत्रों के तीन ब्लाक तक सीमित नक्सलवाद  15 साल में  14 जिलों तक पहुंचा गया। रविशंकर प्रसाद और भाजपा को समझ आना चाहिए रमन सिंह सरकार 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का विकास नही बल्कि विनाश हुआ है। 2013 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा में झीरम घाटी में षड्यंत्रपूर्वक नक्सली हमला कराया गया जिसमें कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं की हत्या की हुई थी। नक्सलियों के कारण ही भाजपा तीन बार से सत्तासुख भोग रही है और छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता बढ़ते नक्सलवाद के दुष्परिणाम झेल रहे है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक