गवलीपारा में नाड़ी परीक्षण शिविर 15 को, डॉ. अभिषेक सिंह देगे सेवा Featured

दुर्ग। गवलीपारा स्थित शगुन द्वार में 15 नवंबर को नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बैंगलोर के प्रसिद्ध नाड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक सिंह अपनी सेवाएं देगे। वे आर्थराइटिस के अलावा मधुमेह, हृदय से संबंधित बीमारियों, जोडो के दर्द, पाचन संबंधी व्याधियाँ, एलर्जी, तनाव, ब्लडप्रेशर, अनिद्रा, त्वचा, बाल समस्या, वजन घटना व बढऩे से संबंधित मरीजो की जांच कर उनके समाधान के लिए आवश्यक परामर्श देगे। अनिल मेडिकोज द्वारा आयोजित यह शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगा। मरीजों की नाड़ी परीक्षण खाली पेट या भोजन के तीन घंटे बाद की जाती है। शिविर में परीक्षण के लिए पंजीयन अनिवार्य है। नाड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि नाड़ी परीक्षण में सभी रोगो का समाधान है। अर्थराइटिस के रोगियों के एक या कई जोड़ों में दर्द, अकडऩ या सूजन आ जाती है। इस रोग में जोड़ों में गंाठे बन जाती है और शूल चुभने जैसी पीड़ा होती है। इसलिए इस रोग को गठिया भी कहते है। आर्थराइटिस प्रायरू उन व्यक्तियों में अधिक होती है जिनमें रोगरोधी क्षमता कम होती है। इस बीमारी का प्रमुख लक्षण शरीर में सूजन आना होता है।  नाड़ी परीक्षण के माध्यम से आर्थराइटीस की बीमारी को दूर किया जा सकता है।  जिसके लिए पूर्ण शारीरिक व मानसिक विश्राम, पौष्टिक आहार, धूप सेवन, हल्की मालिश, व्यायाम, शरीर के वजन पर नियंत्रण आवश्यक है।
०००००००००००००००००००००

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक