ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
बालोद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बालोद मुख्यालय के जय स्तंभ चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर किसानों के धान खरीदी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वादाखिलाफी, लेटलतीफी व राजनीतिकरण करने पर विरोध प्रदर्शन स्वरूप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के द्वारा जारी घोषणा पत्र की प्रतियों को जलाया गया तथा स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो कि भाजपा शहर मंडल व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा किसानों को लुभाने चुनावी घोषणा पत्र में सैकड़ों लोकलुभावन वादे किए किंतु अपने अधिकांश वादों में पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा के नेताओं ने धरना स्थल पर गर्जना करते हुए एक.एक विफलता का विस्तार पूर्वक हल्ला बोला। जिला महामंत्री कृष्णकांत पवार, किसान नेता पवन साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव, सुरेंद्र देशमुख, कमलेश सोनी, दयानंद साहू, कुलदीप कत्याल, लीला शर्मा, खिलेश्वरी साहू, देवीलाल डरसेना, मणिकांत बघेल, संतोष कौसिक आदि अनेक नेताओं ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी पर बोलते हुए कहां की कांग्रेस की सरकार ने घोषणा पत्र में 912 वादे कर सत्तासीन हुई है जिसमें वह पूरी तरह विफल रही।
भाजपा के वक्ताओं ने कहा कि किसानों के धान को पिछले 15 वर्षों में डॉक्टर रमन सिंह सरकार 15 नवंबर से खरीदते आ रही थी और जब हरूना किस्म के धान की फसल जल्दी तैयार होने लगे तो 1 नवंबर से खरीदी गई इस वर्ष राज्य सरकार ने धान खरीदी 1 दिसंबर से करने की घोषणा कर रही है विलंब से धान खरीदी के कारण किसानों के धान में सूखत के कारण 4 प्रतिशत का नुकसान होगा जो प्रति कुंटल 75 से रूपये 100 का नुकसान होगा मिसाई किए धान को रखने के लिए भंडार व्यवस्था बनाने के लिए खर्च करना पड़ेगा जो 40 प्रति क्विंटल आएगा, डा रमन ने धान खरीदी के 24 से 48 घंटे के भीतर भुगतान के कारण किसानों को अपने खर्च के लिए तत्काल वाजिब दाम में भुगतान मिल जाता था अब सरकारी खरीदी में विलंब के कारण तत्काल खर्च के लिए बिचौलियों को अपना धान प्रति क्विंटल 300 से 400 का न्यूनतम घाटा होगा जिसके जिम्मेदार भूपेश सरकार है
कृषि पंपों में बिजली बिल हाफ क्यों नहीं
बिजली बिल हाफ करने का वादा कर सत्ता में आई भूपेश सरकार ने कृषि पंप में बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था। जिसके अनुसार फ्लैट रेट 100 प्रति हॉर्स पावर से घटाकर 50 करना था जिस किसानों को 7500 हजार यूनिट बिजली मुफ्त योजना का लाभ मिल रहा था उनको 15000 यूनिट देना था यहां भी सरकार ने धोखा दिया। इस धरना प्रदर्शन का मंच संचालन अमित चोपड़ा ने किया। इस अवसर पर कृष्णकात पवार, पवन साहू, राकेश यादव, दयानंद साहू, धर्म साहू, लक्ष्मीचंद लूणी वाल, कुलदीप कत्याल, किशोर यदु, लीला शर्मा, खिलेश्वरी साहू, अंबिका यादव, निमा साहू, राधा यादव, बसंती साहीरो, रेखा यादव, हितेश्वरी कौसिक, गुनीता साहू, कल्याणी कौशिक, तारकेश्वरी देशमुख, नीतू सोनवानी, प्रमिला यादव, सुनीता मनहर, कैलाश चांडक, अश्वन बारले, देवधर साहू, खम्हन लाल शांडिल्य, कश्चित् साहू, प्रकाश नाहर, संतोष कौशिक, दीपक देवांगन, डोमन साहू, लोकेश श्रीवास्तव, रिछेद मोहन कलिहार सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
०००००००००००००००००००