ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 14 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन किया जाना है जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर ने अंडर 14 में चयनित खिलाडिय़ों का सलेक्शन मैच कराया जा रहा है और चयनित खिलाडिय़ों को 4 ग्रुप में विभाजित कर टीम बनाया गया है जो बिलासपुर नॉर्थ, बिलासपुर ईस्ट, बिलासपुर वेस्ट और बिलासपुर साउथ का नाम दिया गया है। जिसमें आज तीसरा सिलेक्शन मैच बिलासपुर ईस्ट बनाम बिलासपुर वेस्ट के मध्य मैच खेला गया, बिलासपुर ईस्ट के कप्तान तनय अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और बिलासपुर वेस्ट की टीम को बल्लेबाजी करने की आमंत्रित किया, अंडर 14 बिलासपुर वेस्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 बनाए। वेस्ट की टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए करणराज वर्मा ने नाबाद 54 रन बनाए। और बिलासपुर ईस्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए शशांक ठाकुर ने 3 विकेट लिए। और ईस्ट की टीम ने 171 रनों का पीछा करते हुए 122 रनों पर आउट हो गई। ईस्ट की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन सिंह अंत तक नाबाद रहते हुए 27 रन बनाए और इस तरह बिलासपुर वेस्ट की टीम ने यह मैच 49 रनों से जीत दर्ज की। वेस्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए बाएं हाथ के गेंदबाज धनंजय नायक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट निकाले। इसके अलावा अंडर 14 के पहले सलेक्शन मैच में बिलासपुर ईस्ट बनाम बिलासपुर साउथ की मैच खेला गया जिसमें बिलासपुर ईस्ट के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। और बिलासपुर साउथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 163 रन बनाकर आउट हो गई साउथ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर ऋषभ शर्मा ने आतिशी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 63 रनों का योगदान दिया , बिलासपुर ईस्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान तनय अग्रवाल ने 4 विकेट हासिल किए। इसके पश्चात 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर शेष रहते हुए 2 विकेट से मैच अपने नाम किया। जिसमें प्रारम्भिक बल्लेबाज आर्यन सिंह ने 50 रनों की शानदार पारी खेली। इसके पश्चात अंडर 14 के दूसरे सेलेक्शन मैच में बिलासपुर नार्थ बनाम बिलासपुर वेस्ट के मध्य मैच खेला गया, जिसमें बिलासपुर वेस्ट के कप्तान मोहम्मद कासिम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, और बिलासपुर नॉर्थ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 180 रन बनाए। बिलासपुर नॉर्थ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मयंक सोनकर नाबाद 51 रनों की पारी खेली। वहीं बिलासपुर वेस्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान मोहम्मद कासिम ने तीन विकेट लिए। इसके पश्चात बिलासपुर वेस्ट की टीम ने 181 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 142 रन ही बना पाई जिसमें आविश यादव अंत तक नाबाद रहते हुए 51 रन बनाए। इस तरह बिलासपुर नॉर्थ ने बिलासपुर वेस्ट को 28 रनों से सिकस्त दी। और कल दिनांक 18 नवंबर को चौथा ह्व 14 सिलेक्शन मैच बिलासपुर नॉर्थ बनाम बिलासपुर साउथ के मध्य मैच खेला जाएगा। मैच के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल , अनुराग बाजपाई, देवेंद्र सिंह,आलोक श्रीवास्तव, सुशांत राय, महेंद्र गंगोत्री,ओपी यादव, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला,भूपेंद्र पांडे, राजेश शुक्ला, पुष्कर राही एवं अंडर 14 टीम के कोच दिलीप सिंह और सैयद शब्बीर अली रिजवी मौजूद थे इन सभी मैचों के दौरान मैच के निर्णायक रहे महेश दत्त मिश्रा एवं सोनल वैष्णव। यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया