ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
9 फर्जी आईडी बनाकर ट्रेनों का ई-टिकट बनाकर बेचने के आरोप में रिसाली मार्केट में ट्रैवल संचालक विजय कुमार को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 38 ई-टिकट जब्त किए हैं। इसकी कीमत 64,434 रुपए आंकी गई। रेलवे पुलिस ने आरोपी को रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर रेलवे न्यायालय में पेश किया।
दुर्ग आरपीएफ थाना प्रभारी पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि आरोपी रिसाली में एक दुकान की आड़ में अवैध टिकट का धंधा कर रहा था। आईआरसीटीसी सी से संबद्ध अलग-अलग आईडी बना रखा था। हर दिन टिकट बनाकर बेच रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर एसआई एसबी सिंह और एएसआई केबी गुप्ता की टीम ने रिसाली में छापा मारा। उसके पास से 38 टिकट, कंप्यूटर, सीपीयू, मॉनिटर, दो डायरी जब्त किया है।
आरोपी के पास से मिले 38 टिकट।
प्रत्येक टिकट के पीछे ले रहा था दो सौ रुपए
आरोपी ग्राहकों को प्रत्येक कंफर्म टिकट के हिसाब से 2 सौ रुपए लेता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी सवारियों के पीछे कमीशन लेना स्वीकार किया है।
डायरी में हैं यात्रियों के नाम, पता, मोबाइल नं.
जब्त किए दो डायरी में उन लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबर है, जिन्होंने उससे टिकट बनवाया है। आरपीएफ इसे एक अहम सुराग मान रही है।