ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम पूरी तरह खुल जाएगा और ठंडी व शुष्क हवाओं का आना बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके चलते अधिकतम तापमान बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी ,इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में बादल पूरी तरह से छट जाएंगे। न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।
प्रदेश भर में पेंड्रा रोड सबसे ठंडा
प्रदेश भर में शुक्रवार को पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।
बढ़ने लगी गर्म कपड़ों की बिक्री
बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड के चलते अब गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों के स्टालों के साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों में स्वेटर, जैकेट, शाल की खरीदारी करते ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।