ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
रायपुर : मुख्यमंत्री साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में आदिवासी सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के कुशालपुर में समिति द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने समिति के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री सालिक राम नेताम, उपाध्यक्ष श्री मनहरण सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला नेताम, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री जयलाल राठिया, श्री लाल सिंह राणा, श्री आनंद राम ध्रुव एवं सदस्यगण उपस्थित थे।