कलेक्टर का धान खरीदी केन्द्रों का सघन निरीक्षण Featured

समर्थन मूल्य में साफ व सूखा धान खरीदने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे समर्थन मूल्य पर साफ और सूखा धान खरीदें। कलेक्टर आज विकासखण्ड नवागढ़ के धान खरीदी केन्द्र धुरकोट, नवागढ़, नेगुरडीह, कटौद और नगर पंचायत शिवरीनारायण की मंडी में स्थापित धान खरीदी केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने माइश्चर मशीन से धान की नमी की मात्रा नापी और उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता का अवलोकन किया। कलेक्टर ने खरीदी प्रभारियों से कहा कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का टोकन काटने की कार्यवाही तेजी से करें। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र धुरकोट में 433 कट्टी धान, नवागढ़ में 160 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इनमें कृषक मेकल प्रसाद से 51.7 क्विंटल, देवेन्द्र कुमार से 40.40 क्विंटल, विमला बाई से 16.40 समेलाल से 22 और संतोष कुमार से 29.7 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। नेंगुरडीह धान खरीदी केन्द्र प्रभारी कोमल कश्यप ने बताया कि यहां 4 किसानों को टोकन जारी किया गया है जो 4 दिसंबर को अपने धान लेकर केन्द्र पहुंचेंगे।  इसी प्रकार कटौद धान खरीदी केन्द्र द्वारा 10 किसानों को टोकन आज जारी किया गया। शिवरीनारायण खरीदी केन्द्र प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि यहां धनीराम और गेंदराम से 180 क्विंटल धान की खरीदी की गई। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान खाद्य अधिकारी अमृत कूजुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक