ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को हर महीने मिलेगी तीन हजार रूपए की पेंशन
नारायणपुर 4 दिसम्बर 2019 प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन (पीएम-एसवाईएम) योजना भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिय पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत निवशेक को हर महीने कुछ राशि निवेश करनी होगी। सरकार इस योजना के जरिए 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर श्रमिक निवेशकों को हर महीने 3 हजार रूपए पेंशन देगी। इस योजना में जीवन भर पेंशन मिलेगा। योजना में शामिल होने के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
इसके अलावा मासिक इनकम 15 हजार रूपए से कम होनी चाहिए, तीन हजार रूपये पेंशन के लिए हर महीने 55 रूपए का अंशदान करना होगा। श्रमिक अगर 29 वर्ष के है तो 60 वर्ष आयु में 3 हजार पेंशन लेनेे के लिए 100 रूपए मासिक अशंदान करना होगा । इसी प्रकार अगर श्रमिक की आयु 40 वर्ष है। तो उसे 200 रूपए का हर महीने निवशे करना होगा। सरकार भी इतने ही रूपए हर महीने संबंधित के खाते में जमा करेंगी। असंगठित श्रमिक 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक निवेश कर सकता है। इसके लिए जिले मंे 30 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक कॉमन सर्विस संेटर/ च्वाईस सेंटर पर पंेशन सप्ताह का आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि मनरेगा मजदूर, स्व सहायता समूह के सदस्य, कृषि मजदूर, मछुआरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायकिा, मध्यान भोजन रसाईया, मितानिन के साथ ही छोटे व्यवसाय ठेले-गुमटी लगाने वाले व्यक्ति आदि के भी पंजीयन की कार्रवाई की जाये । ताकि उन्हें भी इस पेंशन योजना का लाभ मिले ।
नारायणपुर जिले में इस योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगार जैसे घरों में काम कर रहे नौकर, वाहन चालक, रिक्शा चालक, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी बनाने वाले इत्यादि आर्थिक रूप से कमजोर होते है। वे कामगर लोग इतना पैसे नहीं बचा पाते की किसी पेंशन योजना या अन्य योजना में पैसा लगा कर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें। इसलिए यह योजना उनके लिए महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत ऐसे लोग बहुत कम पैसे का अंशदान देकर इस योजना का हिस्सा बन सकते है, और जीवन भर पेंशन ले सकते है। इस योजना का फायदा लेने के लिए नियम बहुत आसान है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जरूरत होगी ।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या च्वाईस सेंटर में निःशुल्क पंजीयन करा सकते है। इसके लिए अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता की जानकारी आदि की जानकारी साथ ले जायें। इसके अलावा आप श्रम कार्यालय जाकर भी अपना पंजीयन करा सकते है।