ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
कोरबा में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गोपालपुर जलाशय में स्कूल बैग और बोरी में कई टुकड़ों में शव बरामद किया गया। शव के साथ पासपोर्ट और कुछ दस्तावेज मिले हैं। पासपोर्ट के मुताबिक शायद मरने वाला सऊदी अरब से दिल्ली एयरपोर्ट आया था। पुलिस के मुताबिक पासपोर्ट में मोहम्मद वसीम अंसारी नाम दर्ज है।
इसकी जन्मतिथि 1998 है। सऊदी अरब के दममम से उसकी 2 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट में एंट्री हुई। वहां से फिर रांची के लिए रवाना हुआ था। पासपोर्ट में पता झारखंड की राजधानी रांची निवासी है। वहां से यहां कैसे पहुंचा, इसकी तस्दीक की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अब तक 17 से अधिक टुकड़े मिल चुके हैं। जिस तरह से जलाशय में मानव शरीर के टुकड़ों में अंग मिलने का मामला सामने आया है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव के अंगों को किसी धारदार हथियार से काटा गया है।
अमूमन साइको किलर इस तरह से घटना को अंजाम देते हैं। टुकड़ों में काटकर शरीर के अंगों को लाकर फेंका गया है या फिर मौके पर ही अंगों को काटने के बाद जलाशय में शव फेंका गया है। पुलिस ने बताया कि जिन बैग व तीन बोरी में मानव शरीर के अंग टुकड़ों में मिले हैं। इनमें ईंट और पत्थर भी भरे हुए थे। इसे रस्सी के सहारे बांधा गया था।