ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर :
राज्यपाल श्री रमेन डेका अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित आज की नारी अवार्ड एंड कॉनक्लेव में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कला, साहित्य, युवा कल्याण, राजनीति, शिक्षा, उद्यम, फ़िल्म, लोक कला, महिला उत्थान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया। उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महिला दिवस के अवसर पर गुमनाम नायिकाओं का सम्मान एक उल्लेखनीय पहल है। उन्होंने बताया की आज लोक भवन में भी उनके द्वारा समाज की अंतिम पंक्ति की गुमनाम नायिकाओं का सम्मान किया गया जो अपने अथक परिश्रम और समर्पण से देश के विकास में योगदान दे रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता , सफाई कर्मचारी , के रूप में कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना सृष्टि अधूरी है। माँ ,बहन ,पत्नी और बेटी की भूमिका में महिलायें परिवार को जोड़कर रखती हैं। महिलाओं के अंदर परिवार को अनुशासन में रखने की अद्भुत क्षमता होती है। सबसे महत्वपूर्ण योगदान माँ का होता है ।बच्चों के लिए माताओं का त्याग और बलिदान अमूल्य है। माताएं अपना पूरा जीवन अपनी संतान के भले के लिए न्योछावर कर देती है। इसलिए हमें अपने बुजुर्ग माता पिता के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताना चाहिए।