ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित महापौर, सभापति, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान समारोह राजधानी के इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया. समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी मंत्री मंडल के सदस्य मौजूद रहे.
कांग्रेस ने हाल ही में हुए नगरीय निकायों में सभी 10 नगर निगम 38 में से 28 नगर पालिका और 103 नगर पंचायत में से 63 नगर पंचायतों में जीत दर्ज की है. नगरी निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित महापौर सभापति नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान समारोह इनडोर स्टेडियम बूढ़ा पारा रायपुर में किया जा रहा है.

कार्यक्रम में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, एआईसीसी के सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य विशेष रुप से उपस्थित रहे.