Google Analytics —— Meta Pixel

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव होगा अगले माह Featured

कलेक्टर ने ली लोक महोत्सव की तैयारी बैठक, विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी
जांजगीर-चांपा। जांजगीर में प्रतिष्ठित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव का आयोजन फरवरी के तीसरे सप्ताह में स्थानीय हाईस्कूल मैदान में किया जाएगा। इस लोक महोत्सव में कृषक सम्मेलन का आयोजन इस बार कृषि विभाग के कार्यालय प्रांगण में होगा। महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों को कार्यक्रमों में प्राथमिकता दी जाएगी।
कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव की तैयारी बैठक ली। इस दौरान उन्हांने बैठक में मौजूद विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधकों, प्रतिनिधियों और जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपा। कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव के दौरान आयोजित कृषक सम्मेलन में कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जाएगा। अधिक से अधिक किसानों को सम्मेलन का लाभ मिले, इसके लिए भी आवश्यक तैयारी करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। सम्मेलन में कृषि से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक समावेश किया जाएगा। कृषक सम्मेलन में कृषि संगोष्ठी, पशु मेला प्रदर्शनी, कृषि यंत्रों की जीवन्त प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। महोत्सव के दौरान जांजगीर में स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर की साज-सज्जा विद्युत लाईट से की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला को सौंपी गई है। महोत्सव में स्थानीय प्रतिभागियों को अधिक से अधिक अवसर दिलाने पर भी सदस्यों द्वारा सहमति व्यक्त की गई। महोत्सव के शुभारंभ एवं समापन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों को आमंत्रित करने, प्रतिभागियों के आवास एवं भोजन व्यवस्था, पंडाल एवं बैरिकेट व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी भी पूर्व वर्ष की भांति संबंधित विभागों को सौपी गई। महोत्सव परिसर में शासकीय एवं अशासकीय विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समिति द्वारा स्टाल आबंटन नियमानुसार होगा। शासकीय विभागों को प्रति स्टाल 5 हजार रुपए और अशासकीय संस्थाओं को प्रति स्टाल 10 हजार रुपए की दर से आबंटित की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर एसएस पैकरा, एसडीएम जांजगीर श्रीमती मेनका प्रधान, विभागीय जिला अधिकारी और विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
-----------

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक