Google Analytics —— Meta Pixel

कचंदा की शराब दुकान को हटाने की मांग Featured

जांजगीर-चांपा। कचंदा गांव में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग लेकर सोमवार को विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। उन्होंने मामले के संबंध में कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी दिया और कार्रवाई की मांग की।
नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम बरभांठा, कचंदा, सलखन, खिसोरा, मुड़पार गांवों के ग्रामीण सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रवासी कचंदा गांव में संचालित शराब दुकान से बेहद परेशान है। उन्होंने बताया कि शराब दुकान का संचालन कचंदा के शासकीय हाईस्कूल से महज सौ मीटर की दूरी पर है, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। लोग शराब के नशे में धुत होकर जहां छात्राओं और महिलाओं से छेड़खानी करते हैं तो वहीं स्कूली बच्चों के भविष्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शराब दुकान को हटाने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मामले का ज्ञापन भी सौंपा।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक