Google Analytics —— Meta Pixel

वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां Featured

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्कूल शिक्षा, आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर, 21 जनवरी 2020

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में स्कूल शिक्षा, आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम की उपस्थित में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव श्री आर. पी. मण्डल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्री आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, सचिव आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास श्री डी.डी. सिंह, सहकारिता सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, संचालक लोक शिक्षण श्री एस. प्रकाश, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा पी. दयानंद सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक