Google Analytics —— Meta Pixel

पर्चें फेक कर माओवादियों ने किया सीएए और एनआरसी का विरोध Featured

कांकेर। जिले में माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने पर्चा फेंक कर सीएए का खुलकर विरोध किया है और एनआरसी तथा सीएए को वापस लेने की मांग की है। ताड़ोकी थाना इलाके में घोटुलबेड़ा और चेहरीपारा के पास भारी मात्रा में माओवादियों ने पर्चें फेके है। इन पर्चों में लंबी बीमारी से मारे गए मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर रमन्ना का जिक्र किया गया है। वहीं ग्रामीणों से गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार करने का आह्वान भी किया है। इस बीच माओवादियों ने 20 से 26 जनवरी तक विरोध सप्ताह मनाने का ऐलान किया गया है। बता दें कि चार फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाला है, माओवादियों ने पंचायत चुनाव का विरोध शुरू कर दिया है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक