ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर, 26 जनवरी 2020

गणतंत्र दिवस समारोह आज रायपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने यहां पुलिस परेड ग्राउंड में 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पदक और पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
राज्यपाल ने 9 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया। इनमें श्री मोहित गर्ग, भापुसे पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर, श्री लक्ष्मण केंवट, निरीक्षक थाना गातापार, जिला राजनांदगांव, श्री रमाकांत तिवारी, निरीक्षक, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम, श्री मालिक राम, उप निरीक्षक, प्रभारी.डीआरजी जिला नारायणपुर, श्री संतोष हेमला, सहायक उप निरीक्षक, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर, श्री सत्येन्द्र तिवारी, सहायक प्लाटून कमांडर, एसटीएफ, बघेरा, दुर्ग, श्री दशरथ नाग, प्रधान आरक्षक, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर, श्री पतिराम पोड़ियामी, प्रधान आरक्षक, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर, स्व. भुनेश्वर मंडावी, प्रधान आरक्षक जिला नारायणपुर है।

इसके साथ ही राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिये श्री टी. आर. पैंकरा, भा.पुसे. पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज छत्तीसगढ़, विशिष्ट सेवा पदक (गृह रक्षक) श्री अशोक कुमार वर्मा, जिला सेनानी, नगर सेना, बिलासपुर, श्री बसंत लाल शुक्ला, प्लाटून कमाण्डर, नगर सेना, बिलासपुर, गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक से श्री लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, सीनियर स्टॉफ ऑफिसर, नगर सेना रायपुर, श्री संतोष कुमार मार्बल, जिला सेनानी, नगर सेना, जगदलपुर, श्री भरत लाल साहू, कंपनी कमाण्डर, सी.टी.जे.डब्ल्यू, कॉलेज कांकेर, श्री कृष्ण कुमार साहू, निरीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी रायपुर, श्री जालेश्वर सिंह परिहार, सहायक प्लाटून कमाण्डर, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी रायपुर, गौतम कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक, सी.टी.जे.डब्ल्यू, कॉलेज कांकेर सराहनीय सेवाओं के लिये 10 अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया। इनमें श्री सनत कुमार जैन, उप पुलिस अधीक्षक, फिंगर प्रिंट, अअवि, पु.मु., रायपुर, श्री राम श्रृंगार यादव, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, सूरजपूर, श्री प्रशांत कुमार मुखर्जी, उप पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन, पु.मु., रायपुर, श्री अमर सिंह, सहायक सेनानी, 8वीं वाहिनी, छ.स.बल, संबद्ध-छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली, श्री भरत लाल साहू, कंपनी कमांडर, सीटीजेडब्ल्यू. कॉलेज, कांकेर, श्री मनहरण वर्मा, सहायक उप निरीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर, श्री बिरसू सिंह मंडावी, प्रधान आरक्षक, अ.अवि., पु.मु., रायपुर, श्री रामाधार यादव, प्रधान आरक्षक, पुलिस लाईन, कबीरधाम, श्रीमती देवकी कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक, पिंक टीम, जगदलपुर, श्री टी. वेंकट सांई. निरीक्षक(एम), निज सहायक. कार्यालय पुमनि. बस्तर रेंज, जगदलपुर शामिल हैं।
राज्यपाल सुश्री उइके ने चार बहादुर बच्चों को राज्य वीरता पुरस्कार 2019-20 से पुरस्कृत किया। इन्हें नगद 15 हजार पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त बच्चों में कुमारी अंशिका साहु 7 वर्ष, पिता श्री चंपालाल साहू वार्ड नंबर-2,नहर पारा संबलपुर जिला धमतरी, कुमारी अनन्या चौहान 13 वर्ष पिता आनंद सिंह चौहान बंजारी रोड रायपुर,राहुल पटेल12 वर्ष पिता मंगलूराम पटेल, ग्राम चौबेबांधा पो.बरोंडा तहसील राजिम जिला गरियाबंद, प्रमोद बारीक 15 साल पिता रोहित बारीक ग्राम भटली थाना सरिया जिला रायगढ़ शामिल हैं। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र सरगुजा के 180 छात्राओं द्वारा ‘‘एक सलाम भारत के वीर शहीदों के नाम’’ की प्रस्तुती, मध्य क्षेत्र बलौदाबाजार के 150 छात्र-छात्राओं द्वारा ‘‘नारी सशक्तिकरण’’ की प्रस्तुती और दक्षिण क्षेत्र बस्तर के 180 छात्र-छात्राओं द्वारा ‘‘आमचो बस्तर, सुंदर बस्तर’’ की प्रस्तुती की प्रस्तुती दी गई।